बंशीधर भगत बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दिलाई शपथ

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को सरकार के नए प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। भगत 10:00 बजे राजभवन पहुंचे जहां उन्हें शपथ दिलाई गई। शपथ राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दिलाई, इसके बाद 11:00 बजे से विधानसभा में विधायकों को शपथ दिलाने का काम प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत करेंगे।

आज ही शाम 5:00 बजे विधानमंडल दल की बैठक भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में होगी वही प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे थे साथ में मुख्य सचिव ss सन्धु,अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी राजभवन पहुंच गए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!