उम्रकैद की सजा काट रहे 175 कैदी अच्छे व्यवहार के चलते विभिन्न जेलों से होंगे रिहा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश सरकार ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे 175 कैदियों को उनके अच्छे व्यवहार के चलते रिहाई का आदेश जारी कर दिया है। यह सभी कैदी उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद हैं। आजीवन कारावास की सजा से दंडित इन कैदियों की सजा माफी को लेकर अस्थाई नीति 2021 के तहत गृह विभाग एवं प्रमुख सचिव कारागार के आदेश पर जारी किया गया है।

बता दें कि गृह विभाग की तरफ से आदेश के बाद रिहाई की कार्यवाही पूरी होते ही उत्तराखंड के इन 175 कैदियों को रिहा कर दिया जायेगा। इन कैदियों को 50 हजार के मुचलके पर सजा की समय सीमा से पहले ही रिहा करने का फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को अच्छे व्यवहार के चलते बाकी की सजा माफ कर रिहा किया गया है।

राज्य के 175 कैदियों को किया जायेगा विभिन्न जेलों से रिहा

देहरादून जिला कारागार से 23
हरिद्वार जेल से 64
उधमसिंह नगर की 2 जेलों से 82
पौडी जेल से 01
चमोली जेल से 01
उत्तर प्रदेश की फतेहगढ़ जेल से 02
और बरेली जेल से 02 कैदियों को रिहा किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!