रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा: बढ़ती तेल की कीमतों के साथ ही बढ़ा टोल टैक्स है कारण

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम ने रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के मुताबिक हाईवे पर टोल टैक्स 10 से 20 प्रतिशत बढ़ने की वजह से उत्तराखंड रोडवेज ने भी अपना किराया बढ़ाया है। जिसमें रोडवेज की बसों के रोड पर आने वाले टोल के मुताबिक किराए में बढ़ोतरी की गई है।

जैसे जैसे पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं वैसे वैसे मंहगाई अपने रंग दिखाने लगी हैं। उत्तराखंड रोडवेज ने भी अपने किराए में बढ़ोतरी कर दी है इसके पीछे पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ साथ टोल टैक्स के बढ़े रेट भी बताए जा राहे हैं।

इस किराए में बढ़ोतरी किए जाने से आम लोगों पर सीधा इसका असर पड़ेगा तो वही डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी का असर लोगों को दोहरी मार दे रहा है।

इसके साथ बढ़ती महंगाई ने भी आम आदमी का जीना मुश्किल किया हुआ है। और ऐसे में रोडवेज मैं किराए में बढ़ोतरी की वजह से आम लोगों को महंगाई की एक और मार पड़ रही है। कई रोड पर बसों का पांच से ₹10 तक किराया बढ़ाया दिया गया है। टोल टैक्स का अतिरिक्त किराया अब यात्रियों से लेना शुरू कर दिया गया है। उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा हरिद्वार दिल्ली रूट से आने वाले यात्रियों से ज्यादा किराया लिया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!