देहरादून: शादी का झांसा देकर महिला की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार करने वाला एक और मामला राजधानी देहरादून में सामने आया है। तलाक के बाद अपने पति से अलग रह रही नर्स ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष से बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई। आरोपी ने गोली खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। हाल में महिला शादी के लिए आरोपी के घर गई। आरोप है कि उसे वापस भगा दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि हरिद्वार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करने वाली नर्स ने तहरीर दी। वह अक्तूबर 2020 में अस्पताल के एक कर्मचारी के भाई विपिन गुसाईं निवासी सरस्वती विहार, अजबपुर के संपर्क में आई। दोनों के बीच बातचीत शुरू होने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि विपिन को उसने तलाक शुदा होने के बारे में बताया। आरोप है कि इसके बाद उसने पीड़िता को शादी करने के भरोसे में लिया। 11 नवंबर 2020 को पहली बार अस्पताल से अपनी जन्मदिन की बात कहते हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल में लेकर गया। आरोप है कि वहां पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद शादी का झांसा देते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। हाल में पीड़िता ने शादी को कहा। आरोप है कि इस दौरान वह मुकर गया। पीड़ित नर्स ने इसे लेकर नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!