राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी के सहयोग से जाएंगे राज्यसभा

MS Malik
By
2 Min Read

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी का समाजवादी पार्टी के सहयोग से राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से किए गए ट्वीट के बाद स्थिति पूरी तरह से क्लियर हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह समाजवादी पार्टी के सहयोग से अब राज्यसभा जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से चौधरी जयंत सिंह को अपना तीसरा उम्मीदवार घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से जारी किए गए ट्वीट के बाद अब यह स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बड़े बुजुर्ग नेताओं का सदन कहे जाने वाले राज्यसभा में युवाओं की एंट्री के तौर पर अगले दिनों जनसमस्याओं के मुद्दों पर बोलते हुए दिखाई देंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से चौधरी जयंत सिंह के राज्यसभा में जाने का रास्ता क्लियर कर दिया गया है।

चौधरी जयंत सिंह को समाजवादी पार्टी की ओर से अपना तीसरा उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने वाले सुप्रीम कोर्ट के नामचीन वकील कपिल सिब्बल को अपना समर्थन दे चुकी है। इसके अलावा जावेद अली को समाजवादी पार्टी की ओर से अपना उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। चौधरी जयंत सिंह के सपा उम्मीदवार घोषित होने से पहले सपा मुखिया की पत्नी डिंपल यादव को राज्यसभा जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में 7 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत पहले से ही निश्चित मानी जा रही है। जबकि 11 वीं सीट के लिए दोनों के बीच मुकाबला होना संभावित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!