बिहार में बीजेपी के दो डिप्‍टी सीएम, सुशील मोदी को मिलेगी केन्द्र में जिम्मेदारी

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्‍ली। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल सोमवार शाम को होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने रेणु देवी और तार किशोर प्रसाद को डिप्‍टी सीएम की जिम्‍मेदारी देने का फैसला किया है। इसके साथ ही सुशील कुमार मोदी को दिल्‍ली लाया जायेगा और वह रामविलास पासवान वाली सीट से राज्यसभा सदस्‍य चुने जाएंगे। सुशील मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर से एक ट्वीट भी किया है, जिसके बाद यह तय हो गया है वह अब उपमुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हैं।

कटिहार से चुनाव जीत कर आने वाले तार किशोर प्रसाद को विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुकी रेणु देवी को इस बार विधायक दल में उपनेता का पद दिया गया है।
तार किशोर प्रसाद कटिहार सीट से लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर आये हैं। इस बार इन्होने आरजेडी के डॉक्टर राम प्रकाश महतो को हराया है। 2015 में लालू और नीतीश की मजबूत जोड़ी के बावजूद भी तार किशोर प्रसाद चुंबाव जीतने में सफल हुए थे, इन्होंने पिछली बार जेडीयू के उम्मीदवार को पटखनी दी थी।
वहीं उपनेता चुनी गईं बीजेपी विधायक रेणु देवी इसबार बिहार विधानसभा चुनाव में बेतिया सीट से जीत दर्ज की हैं। रेणु देवी इससे पहले 2000, 2005 और 2010 से बेतिया विधान सभा क्षेत्र का चार-चार बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

सुशील कुमार मोदी ने तारकिशोर प्रसाद का नाम विधानमंडल दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया, जिस पर प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव ने समर्थन किया। दूसरी तरफ विधानमंडल दल के उप नेता के नाम रेणु देवी का प्रस्ताव विजय सिन्हा ने किया, जिसका समर्थन संजय सरावगी ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!