चंद्रबनी वार्ड में विद्युत समस्याओं के समाधान को विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे भाजपाई

MS Malik
By
2 Min Read

क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला ने की समस्यायों के शीघ्र समाधान की मांग

देहरादून। सोमवार को चंद्रबनी वार्ड में बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला ने विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। चंद्रबनी क्षेत्र के कैलाशपुर, पित्थूवाला खुर्द, अमर भारती भूतोवाला, धारावाली, पटि्टयों वाला चोयला आदि गांव की बिजली की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद सुखबीर बुटोला के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के टर्नर रोड स्थित सब स्टेशन सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि सभी क्षेत्रों में लगभग 30 विद्युत पोलों की आवश्यकता है कई क्षेत्रों में अभी तक बंच केवल नहीं डल पाई है कई क्षेत्रों में लंबी केवल हैं जो आए दिन टूटती रहती हैं जिससे लोगों की विद्युत व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होता है।

इसके अलावा नगर निगम द्वारा क्षेत्रों में लगाए गए विद्युत पोलों पर बंच केवल डालने की मांग भी की गई इसके अलावा विभाग द्वारा कई स्थानों पर बॉक्स लगाने की व्यवस्था टूटे पोलो को बदलने की व्यवस्था की मांग भी की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला, अनिल ढाका, मदन सिंह, राधेश्याम कश्यप, नवीन झा, माधुरी नेगी, शांति देवी, सरादू लाल, संगीता शर्मा, प्रकाश, विलोचन प्रसाद शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!