दुखद हादसा: नदी के तेज बहाव में बही कार, 6 महिलाओं समेत 9 पर्यटकों की मौत, देखें वीडियो

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। नैनीताल जिले के रामनगर के पास ढेला नदी के तेज बहाव में पंजाब के पर्यटकों से भरी एक अर्टिगा कार बहने से नौ पर्यटकों की मौत हो गयी। 6 महिला व 3 पुरुषों के शव कार के शीशे व दरवाजे काटकर निकाले गए। एक घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढेला नदी के रपटे में बरसात का तेज पानी आने से कार बही। यह घटना आज सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। मौके पर डीएम धीराज गर्ब्याल समेत पुलिस के आलाधिकारी ने घटना के कारणों की जानकारी ली। मृतकों में पटियाला, दिल्ली व नोएडा के पर्यटक शामिल है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार 8 जुलाई को थाना स्थानीय पर समय लगभग 05.30 बजे कालर ने अपने मो0नं0 6397042148 द्वारा डायल 112 पर सूचना दी कि ढेला रोखड़ रपटे पर एक गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गयी है । सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे तो एक गाड़ी इरटिगा नम्बर PB01C 6089 ढेला रोखड़ रपटे में अचानक पानी का तेज बहाव आ जाने के कारण बहकर रोड के नीचे रोखड़ में फंसी हुई थी।

तत्काल ही राहत बचाव कार्य प्रारम्भ किये गये। स्थानीय महिला श्रीमती नाजिया पत्नी शाने आलम निवासी कार्बेट कालोनी रामनगर उम्र 20 वर्ष हाल निवासी परिनगर , काशीपुर जिला उधम सिंह नगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 06 महिला व 03 पुरुषों के शव गाड़ी के अन्दर से गाड़ी के शीशे व दरवाजे आदि काटकर बाहर निकाले गए।

मृतकों के नाम

1- पवन जैकब पुत्र सुरजीत जैकब निवासी भीमनगर सफावादी गेट झुगिया पटियाला पंजाब आधार नम्बर 227826322184,
2- संगीता तमांग उर्फ माही पुत्री नारायण तमांग निवासी कल्लू मोहल्ला गढ़ी ईस्ट आफ कैलास नई दिल्ली आधार नम्बर 210950501348 ,
3- कविता पत्नी भूपेन्द्र सिंह निवासी गुरु अंगदेव कालोनी राजपुरा पटियाला पंजाब आधार नम्बर 508556758724 ,
4- पिंकी कुमारी उर्फ सकीना पत्नी देवेन्द्र साहनी निवासी फ्लेट नम्बर 502 बी आमैक्श फारेस्ट स्पा सैक्टर 93बी नोएडा उ0प्र0 आधार नम्बर 468896635952
5- अमनदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी चालान पट्टी भवानीगढ़ संगरुर पंजाब आधार नम्बर 377258007419 ,
6- जानवी उर्फ सपना C/0 बलविन्दर सिंह निवासी इन्द्रपुरा पटियाल पंजाब आधार नम्बर 749141567085
7- हिना निवासी अमनमाला एन जी ओ रिसर्च फाउन्डेशन सुभाष बिहार भजनपुरा , दिल्ली,
8- आशिया पुत्री मौ0 उमर निवासी कार्बेट कालोनी रामनगर के रुप में हुई।

उक्त सभी लोग कार्बेट स्माल टाउन होम स्टे एण्ड रेस्टोरेन्ट ढेला में रुके हुए थे। और सुबह 05.00 बजे उक्त होम स्टे से चेक आउट कर निकले थे। नदी के रपटे के आसपास वन विभाग की चौकी भी है। डीएम धीराज गर्ब्याल का कहना है कि स्थानीय व्यक्ति ने ढेला नदी में तेज पानी का बारे में कार चालक को आगाह करते हुए रुकने की सलाह दी थी। लेकिन कार चालक ढेला नदी के रपटे में बह रहे तेज पानी का अंदाजा नहीं लगा सका। और रपटे में कार पलटने से सभी दस सवार कार में ही फंस गए। एक महिला किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!