उत्तराखंड : घूसखोर कानूनगो चढ़ा विजिलेंस के हत्थे, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर विजिलैंस की टीम ने एक सर्वे कानूनगो बंदोबस्त को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। विजिलैंस एसपी प्रहलाद मीणा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उनके अनुसार कानूनगों को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत वह एक किसान का दाखिल खारिज करने करने की एवज में उससे ले रहा था।

नहोंने बताया कि विजिलैंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार करके हल्द्वानी लारही है। कल शनिवार शाम विजिलैंस ने कानूनगो को गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित किसान ने रिश्वत की राशि उसे दी। टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!