नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़के चीन ने उन पर पर लगाए प्रतिबंध, G-7 से भी नाराज़ है ड्रैगन

MS Malik
By
2 Min Read

एजेंसी

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष के ताइवान दौरे से चीन बिफर गया है। चीन ने सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और उनके परिवार के सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. चीन के सरकारी मीडिया हाउस सीजीटीएन ने इस खबर की पुष्टि की है. बता दें कि पेलोसी अपने एशिया दौरे के क्रम में ताइवान की यात्रा पर थीं. इसको लेकर चीन ने काफी बवाल मचा दिया. ताइवान को चीन अपना एक अलग प्रांत मानता है और उसका साफ कहना है कि समय आने पर वह इस द्वीपीय देश को अपने में मिला लेगा।

चीन नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को अपने आंतरिक मामलों में अमेरिका की दखलंदाजी मान रहा है और इस वजह से राष्ट्रपति शी जिनपिंग काफी नाराज बताए जा रहे हैं. वहीं, ताइवान खुद को एक स्वतंत्र एवं संप्रभु राष्ट्र के तौर पर पेश करता है और चीन पर विस्तारवादी होने का आरोप लगाता है. दुनिया के अधिकतर बड़े देश परोक्ष या अपरोक्ष रूप से ताइवान के स्टैंड से इत्तेफाक रखते हैं, जिससे चीन को चिढ़ है. अमेरिका का कहना है कि शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन, ताइवान के साथ वही करने की फिराक में हैं, जो व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में रूस ने यूक्रेन के साथ किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!