देहरादून : 21 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज, योगेश्वर और सादिक पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, संपत्ति होगी जब्त

MS Malik
By
1 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रायपुर थाने में एसटीएफ ने दर्ज कराया केस

अभियुक्तों की चल अचल संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई जल्द होगी शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और माफियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से एसटीएफ को नकल माफियाओं पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी उस पर एक्शन लेने के लिए निर्देशित किया था। इन निर्देशों के बाद एसटीएफ उत्तराखंड की रिपोर्ट पर शनिवार को थाना रायपुर पर 21 अभियुक्तों पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तगणों की अवैध चल अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो पाएगी। वहीं एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने पेपर लीक के सरगना सैयद सादिक मूसा निवासी अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश और योगेश्वर राव निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!