देहरादून : भारतीय स्टेट बैंक ने डांडा लखौण्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का किया सम्मान

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांडा लखौण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर बैंक के सहायक महाप्रबंधक राजीव पंत ने कहा कि शिक्षक ही समाज को सही राह दिखाते हैं इसलिये बैंक ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय डांडा लखौन्ड से बिनोद असवाल, हिमांशु ध्यानी, तनुजा पंवार, रेखा नेगी, प्राथमिक विद्यालय तरला नागल से संजय कुमार, डांडा खुदानेवाला से राजेश्वरी थपलियाल, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ से अरविन्द सोलंकी, प्राथमिक विद्यालय कंडोली से गीता लिंगवाल, धोरण से अंजली गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय नागल हटनाला से अनामिका रौतेला शामिल रहे। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक राजीव पंत, चीफ मैनेजर निहारिका भार्गव, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह तथा अनेकों शिक्षक- शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!