उत्तराखंड : स्कॉलरशिप के लिए पात्र छात्र छात्राएं 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के विद्यार्थियों के लिए समाज कल्याण विभाग ने साल 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के लिए छात्रवृत्ति स्कीम के तहत उच्चशिक्षा प्राप्त करने के पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे हैं। विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के कक्षा 1 से स्नाकोत्तर के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। जिसके लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन शुरू हो गए है। जिसे ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022-23 के लिए इन वर्ग के अंतर्गत आने वाले छात्रों के रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर अद्यतन करने एवं विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं।

छात्रवृत्ति के लिए कैसे करें आवेदन ?
छात्रवृत्ति के लिए आप राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की आधिकारिक
वेबसाइट https://bsp.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कीजिए।
इसमें सभी जानकारी और दस्तावेजों को अटैच करते हुए सबमिट करें। फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट कीजिए।

छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
1- अभिभावक का आय प्रमाण पत्र

2-जाति प्रमाण पत्र

3-मूलनिवास या स्थानीय निवास प्रमाण पत्र

4-हाई स्कूल की अंक तालिका

5-पिछली उत्तीर्ण कक्षा की अंक तालिका या प्रमाण पत्र

6-वर्तमान शैक्षणिक संस्थान का बोनाफाईड प्रमाणपत्र

7-सीबीएस खाते की बैंक पासबुक की फोटोकॉपी

8-अन्य पिछड़ी जाति के छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रमाण पत्र

9-दिव्यांग छात्रों के लिए दिव्यांग का प्रमाण पत्र

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!