देहरादून : कैंट बोर्ड में CBI ने दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़ी कैंट बोर्ड से दो अधिकारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी के दस्तावेजों के काम को लेकर में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं सीबीआई की छापेमारी से बोर्ड में हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रेमनगर निवासी व्यक्ति से प्रॉपर्टी के दस्तावेजों में नाम चढ़ाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। बताया जा रहा है कि इसी के आधार पर सीबीआई ने कैंट बोर्ड में कार्यरत एलडीसी रमन कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया। वहीं कैंट कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र कुमार को भी सीबीआई ने हिरासत में लिया है। साथ ही सीबीआई आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसे दिए वैसे ही सीबीआई की टीम मौके पर पहुंच गई। सीबीआई को देख रमन कुमार ने पैसे नीचे फेंक दिये। बताया जा रहा है कि उसने रिश्वत की रकम कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र कुमार के कहने पर शिकायतकर्ता से मांगी थी। फिलहाल, सीबीआई दोनों ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!