उत्तराखंड : नैनीताल और रूद्रप्रयाग में कल शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच गुरूवार को जहां कई स्कूल बंद रहे। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग स्कूल बंद रखने के पहले ही आदेश दे चुके है। अब नैनीताल के जिलाधिकारी ने भी जिले के सभी स्कूल 16 सिंतबर यानी शुक्रवार को बंद रखने के आदेश जारी किये है।

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग द्वारा नैनीताल के लिए दिनांक 16 सितम्बर को रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अलर्ट को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि 16 सितम्बर (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहें। वहीं 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के चलते पहले से ही अवकाश घोषित है। ऐसे अब बच्चों को सोमवार को स्कूल जाना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!