उत्तराखंड: सरकार का बड़ा फैसला, निलंबित चल रहे राज्य कर अधिकारी अनिल बर्खास्त

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राज्य में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर एक और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया है। निलंबित चल रहे राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लेते हुये आदेश जारी कर दिये गये हैं। सचल दल इकाई देहरादून के आशारोडी में तैनात रहते हुये हरियाणा नंबर के एक वाहन से जो की माल लेकर देहरादून आ रहा था से रिश्वत मांगने व लेने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। मामले की जांच संयुक्त आयुक्त अजय कुमार को सौंपी गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर अनिल कुमार को आरोप पत्र सौंपने के बाद सेवा से बर्खास्त करने का पत्र शासन को प्रेषित किया गया था जिस पर निर्णय लेते हुये सरकार ने विवादत अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!