देहरादून : 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 40 कंपनियां डेढ़ हज़ार पदों पर करेंगी भर्ती

MS Malik
By
2 Min Read

सेवायोजन कार्यालय में कराना होगा रजिस्ट्रेशन। फार्मा, सेल्स, मार्केटिंग, हास्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग आदि से जड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती

देहरादून। बेरोजगार युवाओं के लिए राजधानी देहरादून में 26 नवंबर रोजगार मेला लगने जा रहा है। अगर आप भी नौकरी की तालाश कर रहे है। तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। सेवायोजन विभाग की ओर से 1500 पदों के लिए 26 नवंबर को देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। इस मेले में भाग लेने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। मेले के दिन इंटरव्यू के आधार पर सीधी नौकरी मिल जाएगी।

Rajpur road Dehradun

जानकारी के मुताबिक देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 26 नवंबर को रोजगार मेला लगेने जा रहा है। इस रोजगार मेले का आयोजन कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 15 सौ से अधिक पदों के लिए किया जा रहा है । रोजगार मेले में फार्मा सेक्टर के लिए सबसे ज्यादा युवाओं का चयन किया जाएगा इसके बाद सेल्स और मार्केटिंग में भी साक्षात्कार होंगे। बताया जा रहा है कि इस मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रोजगार मेले में कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनका चयन करेंगे इसके अलावा अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन मानी गई है। बताया जा रहा है कि रोजगार मेले में फार्मा, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स, सिक्योरिटी क्षेत्र में लगभग 40 कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार करेंगी और 15 सौ से अधिक पदों के लिए रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस मेले में भाग लेने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। ये रजिस्ट्रेशन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में हो रहे है। रेजिस्ट्रेशन के लिए युवाओं को अपना बायोडाटा,प्रमाणपत्र व उनकी फोटोकापी, इंप्लाइमेंट कार्ड, फोटो व आईडी प्रूफ लाने होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!