निकायों का आरक्षण जारी, नगर निगम महिला, गंगोह, देवबंद सामान्य, नकुड और सरसावा OBC के लिए आरक्षित

MS Malik
By
2 Min Read

सहारनपुर। यूपी में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 546 नगर पंचायत के आरक्षण की सूची लखनऊ से जारी कर दी गई है। सहारनपुर जिले के एकमात्र नगर निगम की कमान इस बार महिला के हाथों में होगी। जबकि दो नगर पालिका सरसावा, नकुड़ OBC, गंगोह एवं देवबंद को अनारक्षित की सूची में रखा गया है।

पांच नगर पंचायत आरक्षित सहारनपुर में नगर निगम के दूसरी बार चुनाव होंगे। 2017 में मेयर सीट ओबीसी रखी गई थी। लेकिन इस बार यानी 2022 के निकाय चुनाव में सीट महिला रखी गई है। नगर पंचायत अंबेहटा, नानौता, छुटमलपुर, बेहट और रामपुर मनिहारान को अनारक्षित रखा गया है। चिलकाना नगर पंचायत को महिला और तीतरों को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट मिली है।

70 में 28 वार्ड अनारक्षित सहारनपुर नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। 28 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए रखा गया है। जबकि 12 वार्ड आरक्षित किए गए है। 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है। 11 वार्ड अनुसूचित जाति महिला और 11 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षितए किए गए है। जबकि 6 वार्ड पिछडा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किये गए है।

अस्तित्व टाइम्स में खबरें और विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करें

8077926048

astitvatimes.com

www.astitvatimes.com को क्लिक कर अन्य खबरें पढ़ सकते हैं

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!