देहरादून : राजधानी में युवक और महिला ने की आत्महत्या, कमरे में मिले दोनों के शव

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में युवक व महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटनास्थल के पास से नशीले इंजेक्शन मिले हैं. वहीं पुलिस को मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

देहरादून के रेसकोर्स इलाके के एक घर में युवक और महिला के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. महिला पिछले दिनों ही अपने मायके आई हुई थी. जबकि युवक की शादी नहीं हुई है. बताया जा रहा कि विवाहिता रात को लड़के के घर गई थी. इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस ने अनुसार सुबह जब काफी खटखटाने के बाद भी युवक का कमरा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए. जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, जहां युवक और विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई। आज सोमवार सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। अंदर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है।

बताया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया है। दोनों ने आत्महत्या की है। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। लड़की राहुल के पास आई या राहुल उसे लेकर आया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहुल के परिजन भी लड़की के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। इसे प्रेम प्रसंग से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

घटनास्थल से मिले नशीले इंजेक्शन: जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में नेहरू कॉलोनी थाना को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक एक अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था, जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी. घटनास्थल से नशीले इंजेक्शन मिले हैं. जैसे ही घटना की सूचना लोगों को लगी पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!