Zomato में नौकरी करने का सुनहरा मौका, सैंकड़ों पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Zomato ने 800 पदों पर नौकरी की सौगात दी है। डिलीवरी कंपनी 5 पदों पर ये भर्तियां करेगी।

Zomato के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल (Zomato Founder & CEO Deepinder Goyal) ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।

जोमैटो ने भारी संख्या में छंटनी के बीच 800 युवाओं को काम देने की पेशकश की है। बीते दिन लिंक्डइन (LinkedIn ) पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक कंपनी चीफ ऑफ स्टॉफ (Chief of Staff), जनरलिस्ट (Generalist), ग्रोथ मैनेजर (Growth Manager), प्रोडक्ट ओनर (Product Owner) और सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट इंजीनियर (Software Development Engineer II and III) पद पर तैनाती के लिए मौका दिया है।

CEO दीपिदर गोयल ने अपने इस पोस्ट में सभी पांचो पदों की जिम्मेदारी और उम्मीदवारों के लिए पद की योग्यता का ब्यौरा दिया है। Zomato ने चीफ ऑफ स्टॉफ को खास जिम्मेदारी देने के लिए कहा है।

CEO दीपिंदर गोयल ने Zomato में 5 पद के 800 वैकेंसी की जानकारी देते हुए लिखा है कि, लोगों से अपील की है कि, अगर आप किसी ऐसे उम्मीदवार के बारे में जानते हैं, जो इन पदों की जिम्मेदारी संभालने के लिए योग्य हैं तो उन्हें इस पोस्ट को टैग करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!