देहरादून: शर्मा बने बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष, 286 वोटों से जीत की हासिल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। बार एसोसिएशन देहरादून के वार्षिक प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल शर्मा ने कब्जा जमा लिया है। उन्होंने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी राजीव शर्मा को 286 वोटों से हरा दिया। तीसरे प्रत्याशी आलोक घिल्डियाल को 284 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

देखें किस को कितने मिले वोट
अनिल शर्मा 1237
राजीव शर्मा 951
आलोक घिल्डियाल 284
इस प्रकार अनिल शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजीव शर्मा को 286 वोट से मात देकर अध्यक्ष का पद कब्जा लिया।

ऑडिटर के पद का परिणाम भी आ गया है जिसमें ललित भंडारी ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी राजीव रोहिल्ला को 500 से अधिक वोटों के बड़ेअन्तर से मात देते हुए विजय प्राप्त की है।

ऑडिटर
ललित भंडारी 1091
राजीव रोहिला 574

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!