देहरादून: पूर्व अकाउंटेंट की तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, फिक्स डिपॉजिट के नाम पर धोखाधड़ी कर बनी करोड़पति

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर लोगों का पैसा जमा कर धोखाधड़ी करने के मामले में सहकारी समिति विकासनगर की पूर्व अकाउंटेंट की प्रवर्तन निदेशालय ने 3.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इनमें विकासनगर में 12 फ्लैट भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक भारती देवी सहकारी समिति विकासनगर में कैशियर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराए। उन्होंने वादा किया गया था कि यहां पैसा जमा करने पर इसका मोटा ब्याज मिलेगा। लेकिन, निवेशकों को काफ़ी समयतक जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। इसके बाद वर्ष 2020 में विकासनगर पुलिस ने भारती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले बताया गया था कि भारती देवी ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का गबन किया है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने भी बारीकी से जांच की। इसके आधार पर निदेशालय ने सोमवार को भारती देवी की 3. 18 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!