दुस्साहस : चेकिंग के लिए रोका तो थानाध्यक्ष के ऊपर चढ़ा दी स्कूटी, युवक युवती गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी में युवाओं की अराजकता लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ के अन्दर से तो पुलिस का खौफ भी नही रह गया है। ऐसा ही एक मामला राजधानी में सामने आया है। जहां अधिनस्थों संग चेकिंग कर रहे डालनवाला थानाध्यक्ष ने जब स्कूटी सवार एक युवक एवं युवती को रोका तो उन्होंने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर ही स्कूटी चढ़ा दी।

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक डालनवाला मय हमराह उ0नि0 कुसुम पुरोहित मय हमराह/चालक का0 907 सुनील कुमार के साथ देर रात में हुड़दंगियों/शराबियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत द्वारिका स्टोर ई0सी0 रोड पर चैकिंग करा रहे थे कि देर रात समय करीब एक बजे एक वाहन स्कूटी सं0- UK07DE-0327 को जिस पर एक लड़का व एक लड़की सवार थे, जिन्होंने हेल्मेट नहीं पहना था व बहुत तेजी और लापरवाही से वाहन को चलाते हुए क्रॉस रोड तिराहे की तरफ आ रहे थे, जोकि संदिग्ध प्रतीत होने पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा वास्ते चैकिंग/पूछताछ के लिए उनको रुकने का इशारा किया गया तो स्कूटी चालक ने स्कूटी को नहीं रोका और स्कूटी को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के ऊपर चढ़ाते हुए टक्कर मार दी जिनके द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश की तो वाहन में पीछे बैठी लड़की द्वारा प्रभारी निरीक्षक को पकड़ने की कोशिश की। लड़की ने प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को धक्का देकर स्कूटी चालक को बोला कि स्कूटी को भगा ले ये हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते व प्रभारी निरीक्षक को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गये जिससे उनकी जान भी जा सकती थी। उक्त घटना को करते हुए स्कूटी चालक का संतुलन बिगड़ गया व स्कूटी चालक व स्कूटी पर पीछे बैठ लड़की सड़क किनारे नाली में गिर पड़े जिसमें उनको हल्की चोटें आई।

उक्त घटना से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के दाहिने हाथ व बांये घुटने में काफी चोटें आयीं जिस पर मेडिकल करवाया गया। हमराहीयानों की मदद से स्कूटी सवार लड़का तथा लड़की से इनका नाम पता पूछा गया तो लगातार अपना अपना नाम बदल-बदल कर बताया जा रहा था जिस पर सख्ती से पूछने पर स्कूटी चालक द्वारा अपना नाम वंशदीप थापा पुत्र अमर थापा निवासी- अनारवाला, देहरादून उम्र 22 वर्ष व युवती द्वारा अपना नाम आशिमा चौधरी पुत्री शिव शंकर चौधरी निवासी- अनारवाला देहरादून उम्र 24 वर्ष बताया। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!