CBI ने सब इंस्पेक्टर को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी के कैंट थाना से दबिश में चंडीगढ़ गई पुलिस टीम को सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है!
सूत्रों के अनुसार कैंट थाने से एसएसआई हेमंत खंडूरी दो सिपाहियों के साथ चंडीगढ़ दबिश पर गए थे!

जानकारी के मुताबिक आईपीसी की धारा 420 में दर्ज एक मुकदमे में वांटेड की तलाश में ये टीम गई थी! आरोप है कि आरोपी से लेनदेन की शिकायत पहले ही सीबीआई से हो चुकी थी! सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने पहले ही जाल बिछा दिया था!
आज दोपहर बाद एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर हेमंत खंडूरी को सेक्टर 72 चंडीगढ़ में अरेस्ट कर लिया गया! बताया जा रहा है कि अरेस्टिंग की सूचना सीबीआई ने देहरादून पुलिस के बड़े अफसरों को फोन पर दे दी है! हालांकि अभी तक इस मामले में दोनों सिपाहियों की कोई भूमिका सामने नहीं आई है! वहीं अब तक इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं सामने आया है!

कैंट कोतवाल विद्या भूषण नेगी के मुताबिक सीबीआई से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है! आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा! सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर का नाम हेमंत खंडूरी है, जो देहरादून के कैंट थाने में तैनात है! सीबीआई के मुताबिक कैंट थाने में एक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई थी! आरोप के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कहा कि सब इंस्पेक्टर उसका नाम जबरन इस केस में डाल रहा था और उसे ना फंसाने के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था! शिकायतकर्ता ने देहरादून में पैसे देने में असमर्थता जाहिर की और यह कहा कि पैसा वह चंडीगढ़ में दे सकता है !

सीबीआई के मुताबिक सब इंस्पेक्टर रिश्वत की रकम चंडीगढ़ में लेने को तैयार हो गया! शिकायतकर्ता ने इस बाबत सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत कर दी !शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और चंडीगढ़ में देहरादून से पहुंचकर 1लाख रुपये की रिश्वत शिकायतकर्ता टैक्सी ड्राइवर से लेते हुए सब इंस्पेक्टर हेमंत खंडूरी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया !सीबीआई सब इंस्पेक्टर हेमंत खंडूरी के देहरादून स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी कर रही है! जहां देर शाम तक कई दस्तावेज और कुछ नगदी मिलने की बात सामने आई है !मामले की जांच जारी है!

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!