CBSE ने बोर्ड के Student’s के लिए शुरू किया e-PAREEKSHA पोर्टल

MS Malik
By
2 Min Read

पोर्टल की सहायता से छात्र छात्राएं परीक्षा की बेहतर तरीके से कर सकते हैं तैयारी

नई दिल्ली। CBSE ने बोर्ड e-PAREEKSHA पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए शुरू किया है। पोर्टल की मदद से छात्र परीक्षा की तैयारियों को बेहतर बना सकते हैं। गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई से शुरू हो रही हैं।


वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण स्‍कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं नहीं हो पाई, इसलिए बोर्ड ने उक्त पोर्टल की मदद से छात्रों की तैयारी में मदद करने का फैसला किया है।

परीक्षा केंद्र बदलने का भी ऑप्‍शन
e-PAREEKSHA 2021 पोर्टल में छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए कई सेक्‍शन हैं, इसमें परीक्षा का केंद्र बदलने का ऑप्‍शन, कक्षा 10 के लिए इंटर्नल मार्किंग/ प्रैक्टिकल डेटा अपलोड करना और कक्षा 12 के लिए इंटर्नल ग्रेड अपलोड करने के लिंक हैं। इसके अलावा e-PAREEKSHA 2021 बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र छात्राओं को उनके रोल नंबर वाइस सूची देखने और इस वर्ष कक्षा 12 परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल मार्क्‍स सब्मिट करने की सुविधा देगा।

वेबसाइट पर जाकर ई-पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें
छात्र छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद e-PAREEKSHA 2021 पेज पर दिख रहे किसी भी सेक्‍शन को सेलेक्‍ट करें। छात्र अपनी जरूरी क्रेडेंशियल्‍स जैसे आईडी, पासवर्ड और सिक्‍योरिटी पिन दर्ज कर लॉगिन कर सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!