CBSE बोर्ड की10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, देश विदेश के 34 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की शैक्षणिक सत्र 2021-22 की टर्म-टू की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है।
भारत में 7,279 और विदेश के 133 केंद्रों पर आयोजित इन परीक्षाओं में 34 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं आफलाइन होंगी। कोरोना से संक्रमित छात्रों के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। 10वीं की टर्म-टू की परीक्षा 24 मई और 12वीं की 15 जून को समाप्त होगी।

एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना नियमों का पालन करने के लिए बीते सालों की तुलना में इस वर्ष 1500 परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। पहले दिन 10वीं की पेंटिंग और 12वीं की उद्यमिता/ सौंदर्य व कल्याण विषय की परीक्षा है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य ही वहां के केंद्र अधीक्षक होंगे। कक्षा में अधिकतम 18 छात्रों के बैठने की अनुमति होगी। एक पंक्ति में तीन छात्र बैठेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!