DAV कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप का कब्ज़ा, ABVP को 14 साल बाद शिकस्त

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। DAV कॉलेज देहरादून में छात्र संघ के चुनाव में 14 वर्ष बाद एनएसयूआई के बागी और आर्यन ग्रुप के प्रत्याशी सिद्धार्थ अग्रवाल ने ABVP को पटखनी देते हुए अध्यक्ष पद पर किया कब्जा कर लिया। अग्रवाल को 1313, एबीवीपी के यशवंत को 1131, एनएसयूआई के राहुल जग्गी को मात्र 375 वोट मिले। महासचिव पद पर एबीवीपी के सुमित पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इतना ही नहीं देहरादून के ही डीबीएस कॉलेज में भी आर्यन ग्रुप ने अध्यक्ष और महासचिव पद पर कब्जा किया है।

भाजपा शिविर में सन्नाटा
मंत्री जी द्वारा किया गया चुनावी खर्च, मेयर साहब, भाजपा विधायकों द्वारा किया गया चुनाव प्रचार, भाजपा नेताओं द्वारा झोंकी गई ताकत फिजूल साबित हुई। DAV वो कॉलेज है जहां एबीवीपी के जीतने पर भाजपा राज में मुख्यमंत्री और मंत्री शपथ समारोह में शिकरत करते रहे है। भाजपा की छात्र विंग एबीवीपी को एनएसयूआई से भले ही खतरा न हो लेकिन आर्यन ग्रुप के रूप में उन्हें रोकने वाला एक प्रभावशाली छात्र संगठन देहरादून में स्थापित हो चुका है।

एनएसयूआई लगातार हो रही फेल
कांग्रेस नेताओं द्वारा एनएसयूआई में की जा रही दखलअंदाजी लगातार परेशानी का सबक बन रही है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण के शुरुआती दौर को छोड़ दिया जाए तो एनएसयूआई को डीएवी कॉलेज में कभी भी सफलता नहीं मिली है। कांग्रेस के कुछ नेता अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अक्सर गलत प्रत्याशी का चुनाव करते हैं और लंबे समय से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का टिकट काट दिया जाता है। इस बार भी वही हुआ टिकट मांग रहे सिद्धार्थ अग्रवाल को टिकट न देकर राहुल जग्गी को टिकट दे दिया गया। जिसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि एनएसयूआई को इस बार भी शिकस्त ही मिलेगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!