Dehradun: पंखे से लटकी मिली MBA की छात्रा की लाश, आत्म्हत्या की आशंका

3

देहरादून। राजधानी देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में MBA की एक छात्रा द्वारा पंखे से लटक कर आत्म्हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को सिटी कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि एक महिला द्वारा लेन नंबर 5 में घर के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।

सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे जहा मृतिका स्वाती कुमारी पुत्री पप्पू कुमार निवासी खगड़िया बिहार का शव मृत अवस्था में चुन्नी के सहारे पंखे पर लटका मिला, मृतिका मूल रूप से बिहार की रहने वाली है जो ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई कर रही थी व किराए पर लेन नंबर 5 क्लेमेंटाउन में रह रही थी।

मृतका के परिजनों को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है शव को दून अस्पताल मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। प्रथम दृष्टिता पंखे से लटक कर आत्महत्या किया जाना पाया गया है विस्तृत जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतका का नाम पता
स्वाती कुमारी पुत्री पप्पू कुमार निवासी ग्राम पटेल नगर पोस्ट बोरने थाना चौथम बोरने खगड़िया बिहार उम्र करीब 20 वर्ष