Dehradun: पार्षद जी ने की जल निकासी के लिए बनी नाली से कब्जा हटवाने की मांग

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। चंद्रबनी वार्ड के अंतर्गत भूतों वाला डसकस स्कूल से आगे पूर्व में चली आ रही जल निकासी को बंद किए जाने को खुलवाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार को ज्ञापन देकर खुलवाने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि जल निकासी बंद होने के कारण 25 से 30 घरों में बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। इस जल निकासी नाली का निर्माण 10 वर्ष पूर्ण कराया गया था जिनको तीन परिवारों ने बंद कर दिया है। जिस कारण से घरों में पानी घुसने के कारण नगर निगम द्वारा पंप लगाकर पानी की निकासी की जा रही है। इसी संबंध में ज्ञापन देकर इस नाली को खुलवाने की मांग की गई। पानी भरने के कारण नालियों में दुर्गंध वह बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है जिस नाली को बंद किया गया है वह कब्जे की भूमि है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री मदन सिंह, महेश श्रीवास्तव, अनिल ढकाल, पूजा देवी, सीमा, अंजलि, सपना, रीता, ममता, दीपा, सुहानी देवी सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!