Dehradun: विजिलेंस ने फिर पकड़ा घूसखोर, रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। आज फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए विजिलेंस ने एक और रिश्वतखोर अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पी.एम.जी.एस.वाई. कार्यालय कालसी, विकासनगर देहरादून में अपर सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान रू0 5,000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाईन नम्बर 1064 पर दर्ज करायी गयी शिकायत पर पी.एम.जी.एस.वाई. योजना के अन्तर्गत बनाई गयी सड़क में शिकायतकर्ता के खेत के कटान का भुगतान करने की एवज में आज दिंनाक 26/10/2024 को सुन्दर सिंह चौहान,अपर सहायक अभियन्ता, पी.एम. जी. एस.वाई. कार्यालय कालसी, विकासनगर देहरादून को उनके उक्त कार्यालय से,सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा शिकायतकर्ता से रू0 5,000/-( पॉच हजार रूपये) रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsappहैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!