Dehradun: DAV PG College में दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट, 11 गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एक बार फिर बवाल हो गया। छात्रों के दो गुटों में जमकर लात घूंसे चले, पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी छात्रों ने धक्का-मुक्की की। बवाल बढ़ता देख पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इसके बाद छात्रों के गुट तितर-बितर हुए। पुलिस ने मौके से 11 छात्रों को हिरासत में लिया है। इससे पहले भी डीएवी में छात्रों के गुटों में बवाल हुआ था।

महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन छात्र गुटों में आपसी झड़प होने लगी है। दरअसल, शुक्रवार को दो छात्र संगठन छात्रसंघ चुनाव के लिए रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। रैली समाप्त होते ही दो छात्र कॉलेज परिसर में ही आपस में भिड़ गए। इसके बाद माहौल ऐसा बिगड़ा कि छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने के साथ ही पथराव भी होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के विरोध में 22 को नामजद करते हुए करीब 25 अज्ञात छात्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही 11 मुख्य आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!