Dehradun: छात्र संघर्ष समिति ने मालदेवता में चक्का जाम कर फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। छात्रसंघ चुनावों की मांग को लेकर दूसरे दिन भी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता की छात्र संघर्ष समिति ने महाविद्यालय में तालाबंदी की, प्रशासन की ओर से कोई जवाब न मिलने पर छात्र संघर्ष समिति ने उच्च शिक्षा मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाल उसे जलाया व मालदेवता में चक्का जाम किया,जिस कारण समस्त छात्र नेताओं कि पुलिस के साथ तीखी नोंक झोंक हो गई।

एनएसयूआई नेता पवन मैन्दोली ने सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की मांग को अनदेखा करने का आरोप लगाया, साथ ही कहा अगर छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने पर अगले माह से शुरू हो रहे श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को स्थगित करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर एनएसयूआई व जय हो छात्र संगठन के नंदन सिंह गौनिया,अंकुश चौहान, कुलदीप पंवार, आदित्य कंडारी, मनीष रावत,अमीषा पंवार, सुप्रिया, प्रियंका, रुचि समेत बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र आंदोलन का हिस्सा रहे।

छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर छात्र संगठनो ने किया मालदेवता में चक्का जाम

देहरादून। प्रदेश में टल रहे छात्र संघ चुनाव से छात्र संगठन के नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में छात्रसंघ चुनाव न करवाने के फैसले के विरोध में छात्र संघर्ष समिति के रूप में विभिन्न छात्र संगठनो के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी की तथा उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया।

महाविद्यालय के छात्र नेताओं का कहना है कि सरकार और विश्विद्यालय प्रशासन की मिलीभगत से जानबूझकर छात्रसंघ चुनावों को रद्द करवाया गया है, जो कि न्यायोचित नहीं है। छात्र नेता शशांक सिंह ने कहा कि यदि सरकार छात्रसंघ चुनावों की तिथि को सीमित कर सकती है तो फिर परीक्षाओं आदि में भी शिक्षण कार्य दिवसों को पूर्ण न होने पर कैसे संचालित किया जा सकता है, पूर्व में भी छात्रसंघ चुनाव नवंबर व दिसंबर माह में हुए हैं तो इस बार ये संभव क्यों नहीं ?

इस दौरान छात्र नेताओं का कहना था कि जब तक सरकार छात्रसंघ चुनावों की मांग को पूरा नहीं करती वो अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे व जरूरत पड़ने पर इसे आंदोलन में भी परिवर्तित करेंगे। इस दौरान पवन मैंदोली, नन्दन सिंह गौनिया, कुलदीप पंवार, अंकुश चौहान,अर्जुन नेगी, मनीष रावत, अमीषा, देवांग, प्रियंका आदि छात्र नेता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!