Dehradun: मोहल्ले में गुंडागर्दी करना पड़ा भारी, पांच को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

रात के समय हुडदंग कर मौहल्ले के ही व्यक्तियों पर हमला करने वाले 05 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की तलाश जारी, जल्द किया जायेगा गिरफ्तार।

देहरादून। राजधानी में देर रात युवकों द्वारा की गई दबंगई उनको भारी पड़ गई। पटेलनगर पुलिस ने गुंडागर्दी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी की तलाश जारी है। कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई कि गाँधी ग्राम मे दो पक्षो मे झगडा हो रहा है, सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर मौके पर पंहुचे, जहाँ पर मौहल्ले के लोग काफी बडी संख्या मे इकट्टा थे। मौके पर तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस द्वारा इकट्ठा भीड को तितर-बितर किया गया।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मौहल्ले मे रहने वाले दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तथा इसी विवाद के चलते एक पक्ष से हरिनाथ उर्फ हन्ना, उसके भाई तथा 12-13 अन्य लोगो द्वारा दूसरी गली मे रह रहे दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के घर पर झगडा करने के उद्वेश्य से पंहुचे तो हंगमा होता देख आस-पडोस के लोग बीच-बचाव के लिए पंहुच गये, जिस पर प्रथम पक्ष के लोगो द्वारा बीच बचाव के लिए पहुचे व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए हमला कर दिया।

घटना में लोगो को गम्भीर चोटे आयी। थाना पटेलनगर पुलिस को उक्त झगडे की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मौके पर पंहुचकर तनावपूर्ण माहौल को शान्त कराते हुए मौहल्ले मे आक्रोशित भीड को तितर बितर किया और चोटिल मनोज शर्मा की तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर मे तत्काल नामजद 13 व अन्य अज्ञात के विरुद्व गम्भीर धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के आदेश पर हुडदंग में शामिल व्यक्तियो के घरो मे देर रात्रि तक दबिशे देते हुए 05 नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल शेष अन्य अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

प्रवीण कुमार पुत्र सोवरन सिह निवासी गाँधी ग्राम पार्क रोड निकट कल्याण आश्रम थाना कोतवाली नगर, देहरादून उम्र-26 वर्ष

अर्जुन सिह पुत्र राधाकृष्ण निवासी 160 गाँधी ग्राम निकट कल्याण आश्रम थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 35 वर्ष

मन्नत गोस्वामी पुत्र किशन गोस्वामी निवासी 160 गाँधी ग्राम निकट कल्याण आश्रम थाना कोतवाली नगर, देहरादून उम्र-18 वर्ष

आर्यन ठाकुर पुत्र कमल किशोर निवासी 160 गाँधी ग्राम निकट कल्याण आश्रम थाना कोतवाली नगर, देहरादून उम्र-20 वर्ष

सन्दीप पुत्र प्रेमपाल सिह निवासी 160 गाँधी ग्राम निकट कल्याण आश्रम थाना कोतवाली नगर, देहरादून उम्र-25 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!