मलिन बस्तियों में बिजली पानी के कनेक्शन फिर से चालू करने की मांग

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पिछले 1 वर्ष से बिजली व पानी के संयोजनों पर लगी रोक को हटाने की मांग को लेकर चंद्रमणि वार्ड के निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद द्वारा बताया गया की पिछले 1 वर्ष से चंद्रमणि क्षेत्र के अंतर्गत ही 400 से अधिक ग्रामीणों के बिजली हुआ पानी के कनेक्शन नहीं हो पा रहे हैं जिस कारण से ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है इसी प्रकार से पूरे नगर निगम क्षेत्र में भी विद्युत व पेयजल संयोजन बंद होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जबकि कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी उनके द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है जिस कारण से क्षेत्र ग्रामीण में भारी असंतोष है इस अवसर पर शीघ्र कनेक्शन खोलने की मांग की गई इस अवसर पर नगर निगम के निवर्तमान पार्षद श्रीमान दिनेश प्रसाद सती पूर्व ब्लाक प्रमुख विपिन कुमार मंडल महामंत्री मदन सिंह, अजय गोयल, अनिल ढकाल, गणेश प्रसाद, राधेश्याम कश्यप, प्रेम सिंह, विकास कश्यप, ममता देवी ,अनिता देवी, विनिता देवी, महेश घोष, अनीश भटनागर वह भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!