IAS अधिकारी के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, चार युवतियों समेत 9 गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

धर्मनगरी प्रयागराज में अनैतिक देह व्यापार के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। कीड़गंज क्षेत्र स्थित एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार युवतियों और पांच युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह मकान एक महिला आईएएस अधिकारी का है, जो इसे 15 हजार रुपये मासिक किराए पर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, मकान किराए पर लेने वाले व्यक्ति ने परिवार के साथ रहने की बात कहकर मकान लिया था, लेकिन बाद में वहां अनैतिक गतिविधियां शुरू कर दी गईं। पिछले कुछ समय से मकान में युवकों और युवतियों की लगातार आवाजाही को लेकर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही मकान में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चार युवतियों और पांच युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। कमरे से कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई युवतियों में दो प्रयागराज, एक वाराणसी और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मकान में करीब तीन महीने से अनैतिक देह व्यापार चल रहा था मोहल्लेवालों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!