IND vs ENG 1st T20I : आज खेला जाएगा पहला टी20 मैच

MS Malik
By
3 Min Read

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज की पहली टक्कर शुक्रवार को होगी। इस साल अक्तूबर में भारत में ही विश्व कप होना है और इसके लिए विराट ब्रिगेड सही संयोजन और कोर खिलाड़ियों की तलाश में है।

भारतीय टीम ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट 3-1 से जीती लेकिन यह अलग प्रारूप है और कप्तान इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली दुनिया की नंबर एक टी20 टीम की चुनौती आसान नहीं है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में इंडिया और इंग्लैंड के बीच हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें इस फॉर्मेट में अब तक 14 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें दोनों ही टीमों को सात-सात जीत मिली है। वहीं भारतीय सरज़ीमन पर इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक कुल छह मच खेले हैं, जिसमें उसे तीन मैचों में जीत और तीन मैचों में हार मिली है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उप कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी का आगाज़ करेंगे। ऐसे में यह साफ है कि शिखर धवन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी। मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है, क्योंकि ऋषभ पंत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वह हार्दिक पांड्या के साथ मैच फिनिशर की भूमिका अदा करेंगे। वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल के रूप में भारत दो स्पिन गेंदबाजों के साथ इंग्लिश टीम का सामना कर सकता है।

भारतीय टीम
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और नवदीप सैनी/टी नटराजन।

जेसन रॉय और जोस बटलर कर सकते हैं ओपनिंग
इंग्लैंड के लिए इस मैच में जेसन रॉय और जोस बटलर ओपनिंग कर सकते हैं। इसके बाद तीन नंबर पर डेविड मलान का खेलना तय है। मलान मौजूदा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज़ हैं। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में कप्तान इयोन मोर्गेन, जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ होंगे। वहीं ऑलराउंडर मोईन अली और सैम कर्रन फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं। क्रिस जॉर्डन और जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी विभाग संभाल सकते हैं।

इंग्लैंड टीम
जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन रॉय, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गेन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कर्रन, मोईन अली, आदिल रशीद, क्रिस जॉर्डन और जोफ्रा आर्चर।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!