SI भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी—दिल्ली पुलिस समेत BSF, CISF, CRPF, ITBP और SSB में 3,494 पद; आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बड़ा अवसर दिया है। आयोग ने Sub- Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces (CAPFs) Examination, 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके तहत दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर के कुल 3,757 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें दिल्ली पुलिस के 263 पद और CAPFs के 3,494 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
CISF में सर्वाधिक 1,790 पद
विज्ञप्ति के अनुसार CAPFs में सबसे अधिक 1,790 पद CISF के लिए हैं। इसके अलावा CRPF में 576, BSF में 443, ITBP में 250 और SSB में 172 पद निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (Executive) के 263 पद हैं।
CAPFs के 3,494 पदों में UR के 1,234, OBC के 812, EWS के 450, SC के 668 और ST के 330 पद शामिल हैं।स्नातक होना जरूरी, आयु 20 से 25 वर्ष
सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष संस्थान से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। विज्ञप्ति के मुताबिक उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 2001 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार पात्र वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।9 से 12 दिसंबर तक होगी Tier-I परीक्षा
भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण Computer Based Examination (Tier-I) होगा। आयोग के अनुसार Tier-I परीक्षा 9 से 12 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके बाद Tier-II, Physical Standard Test (PST)/Physical Endurance Test (PET), Medical Examination और Document Verification की प्रक्रिया होगी।
100 रुपये आवेदन शुल्क
General/OBC/EWS अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। SC, ST, Ex-Servicemen और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।आवेदन शुरू: 26 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 16 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार: 24 से 26 अक्टूबर 2026
Tier-I परीक्षा: 9 से 12 दिसंबर 2026
कुल पद: 3,757
CAPFs के पद: 3,494
दिल्ली पुलिस के पद: 263
अभ्यर्थी आवेदन और विस्तृत अधिसूचना के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।










