Pizza खा रहा प्रेमी जोड़ा संगठन के लोगों के पहुंचने पर दूसरी मंजिल से कूदा, दो आरोपी गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पिज्जा की एक दुकान में एक हिंदू संगठन द्वारा की गई ‘छापेमारी’ के डर से वहां बैठे युवक- युवती ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इमारत की दूसरी मंजिल से कूदने के कारण युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए और इस मामले में एक हिन्दू संगठन के तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि जिले के थाना कांट अंतर्गत बरेली मोड़ के निकट पुवाया कस्बे का निवासी विशाल पिज्जा की एक दुकान में अपनी प्रेमिका के साथ पिज्जा खाने गया था, तभी एक हिन्दू संगठन से जुड़े सात -आठ लोग दुकान में घुस आए और वहां मौजूद लोगों से परिचय पत्र (ID) मांगने लगे। युवक ने अपने आप को हिन्दू बताया। इसके बावजूद संगठन के लोगों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी तथा वीडियो बनाने लगे, जिसके कारण वे दोनों डर गए और युवती दूसरी मंजिल से कूद गयी, जिसे बचाने के लिए वह भी कूद गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और उनका उपचार किया जा रहा है।

द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रवेश, सोनू, हर्षित तथा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में दर्ज कर आरोपी अभिषेक राठौर तथा सचिन कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!