RTO में तैनात इस अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून/रुद्रपुर। प्रदेश की विजिलेंस टीम ने आरटीओ कार्यालय रूद्रपुर में तैनात प्रशासनिक अधिकारी 4000 रुपये रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटर साइकिल ली थी, गाड़ी की आर०सी० कागजातों को ट्रान्सफर करने के लिये आरटीओ कार्यालय रूद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी द्वारा आरसी बनाने के एवज में 4000/- रूपये की मांग की गई। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है, तथा वह उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।।

बता दें कि विजिलेंस टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी निवासी-फैज-3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 4000/- रूपये (चार हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!