SS विधायक के विवादित बोल, राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख के ईनाम की घोषणा

MS Malik
By
2 Min Read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी कर SS विधायक के बयान से किया किनारा

नई दिल्ली। शिवसेना (शिन्दे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने मुम्बई में एक विवादित बयान देते हुए घोषणा की है कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपये का इनाम देंगे। यह बयान संजय गायकवाड़ ने एक सार्वजनिक मंच पर दिया है। जानकारी के मुताबिक गायकवाड़ ने राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर दिए गए बयान से नाराज होकर दिया है। उनके इस बयान से राजनीतिक माहौल में तकरार और विवाद उत्पन्न हो गया है। गायकवाड़ का यह बयान न केवल राजनीतिक मंच पर उनकी प्रतिक्रिया को दर्शाता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में बयानबाजी कितनी चरम सीमा पर पहुंच सकती है। राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं और एक प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में जाने जाते हैं, इस तरह का विवादित बयान उनके राजनीतिक विरोधियों की ओर से सामने आया है।

संजय गायकवाड़ इससे पहले भी विवादों में रहे हैं कुछ महीने पहले ही एक पुलिसकर्मी द्वारा उनकी गाड़ी धोने का मामला सामने आया था जिसके बाद उन्होंने सफाई दी थी कि पुलिसकर्मी ने उनकी गाड़ी में उल्टी कर दिया था जिसे उसने अपनी मर्जी से धोया था। उससे पहले भी उनका हाथी दांत से बने लॉकेट को गले में पहनने का मामला खूब तूल पकड़ा था। जिसमें वन विभाग ने उनके खिलाफ मुक़दमा भी दर्ज़ किया था।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनखुले ने कहा कि पार्टी शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान का समर्थन नहीं करती है। भाजपा महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट के साथ सरकार में शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!