UKSSSC पेपर लीक मामले में हाकम रावत के सहयोगी सरकारी टीचर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा UKSSSC पेपर लीक मामले में उत्तराखण्ड STF की कार्रवाई लगातार जारी है। उक्त मामले में सिपाही, कोर्ट पेशकार, जूनियर इंजीनियर, भाजपा नेता, समाजसेवी के बाद अब एक और सरकारी शिक्षक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा, बागेश्वर में तैनात था।


एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक का भी बागेश्वर कनेक्शन निकला है और आरोपी ने अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इकठ्ठा कर परीक्षा के पहले रात को वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र व उत्तर याद कराया गया फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया गया था। आरोपी शिक्षक ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी है जिसके बाद कई और लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक एसटीएफ इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!