UP: दो पूर्व सांसदों समेत कई विपक्षी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों में सेंध लगाने की अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत शुक्रवार को विपक्षी दलों के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वालों में सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल, बसपा के पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह, रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह, कांग्रेस के पूर्व महासचिव अवधेश, आरएलडी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे आरिफ महमूद सहित कई अन्य नेता ओ के नाम शामिल है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा नेअधिक वोट शेयर पाने को कुनबा बढ़ाने का फैसला किया है। पार्टी ने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रभावशाली चेहरों को चिन्हित करने की मुहिम शुरू कर दी है। फिर चाहे वो दूसरे दलों में हों या फिर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हों। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलाध्यक्षों को ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उनके कद के हिसाब से उनकी सिलसिलेवार ज्वाइनिंग का सिलसिला शुरू कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!