UPCL भर्ती 2021 परीक्षा का परिणाम हुआ जारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के विभिन्न पदों पर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा कराई गई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि Upcl में सहायक अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) के पदों पर 64 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसी के साथ उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड सहायक अभियंता (जानपद) पद पर 6 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है। आपको बता दें कि ये परीक्षा सहायक अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक), सहायक अभियंता (जानपद), लेकाधिकारी, विधि अधिकारी, कार्मिक अधिकारी के पदों पर 29 अगस्त 2021 को कराई गई थी। इसके बाद अब इस परीक्षा के परिणाम जारी किया गया है। 6 दिसंबर 2021 तक हुए इंटरव्यू और सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर पद पर 5 दिसंबर 2021 को हुए इंटरव्यू के बाद विश्वविद्यालय की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। परिक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!