whatsapp हैक्स : इस ट्रिक की मदद से आप जान सकते है किस-किस ने किया आपको ब्लॉक

MS Malik
By
2 Min Read

whatsapp हैक्स : इस ट्रिक की मदद से आप जान सकते है किस-किस ने किया आपको ब्लॉक


क्या आपको व्हाट्सएप पर किसी को भेजे गए मैसेज का जवाब नहीं मिल रहा है या सामने वाली की डिस्प्ले पिक्चर काफी समय नहीं दिखाई दे रही है? ऐसा संभव है कि आपको सामने वाले ने ब्लॉक कर दिया हो।
अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया है तो व्हाट्सअप यूजर की गोपनियता के चलते आपको नहीं बताता है. इसलिए ब्लॉक हुए यूजर को कई बार नहीं इस विषय में जानकारी नहीं होती है कि उन्हें ब्लॉक किया गया है. हालांकि हम आपको कुछ तरीके बता रहें हैं जिनकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि आपके फोन बुक में मौजूद कॉन्टेक्ट में से किस-किस यूजर ने आपको ब्लॉक किया हुआ है।
ऑनलाइन या लास्ट सीन न दिखाई देना-अगर किसी यूजर के ऑनलाइन होने पर भी वह आपको ऑनलाइन शो नहीं हो रहा है तो इसका मतलब है कि यूजर ने आपको ब्लॉक किया हुा है. चैट सेक्शन में यूजर के ऑनलाइन होने पर कॉन्टेक्ट नेम के नीचे ऑनलाइन लिखा हुआ आता है. कई यूजर अपना लास्ट सीन हाइड रखते हैं. आप अपने म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि उन्हें उस यूजर की सभी डिटेल्स दिख रही है या नहीं।
प्रोफाइल पिक्चर नहीं देखना-अगर किसी यूजर ने अपनी प्रोफाइल फोटो अपलोड की है और आपको फोटो दिखाई ही नहीं दे रही है तो यूजर ने आपको ब्लॉक किया हुआ है. ऐसा भी कई बार होता है कि यूजर प्रोफाइल फोटो हटा लेते हैं. ऐसे में किसी दूसरे व्हाट्सअप अकाउंट से देख लें कि यूजर ने प्रोफाइल पिक लगाई है या नहीं।
मैसेज भेजने पर सिंगल मार्क-आपने किसी यूजर को मैसेज भेजा. अगर मैसेज सेंट होने के बावजूद सिंगल चेक मार्क दिखाई दे रहा और यूजर को आपका मैसेज डिलीवर नहीं हो रहा है तो इसका मतलब यूजर ने आपको ब्लॉक किया हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!