आराधना गार्डन में जल्द होगा जल भराव की समस्या का समाधान : सविता कपूर

7

 

देहरादून। मंगलवार को कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने आराधना गार्डन पहुंचकर क्षेत्रवासियों के साथ क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैंट विधायक ने लोक निर्माण विभाग एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों मौजूद रहे।

श्रीमती कपूर ने बताया कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या मुख्य है क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत बड़ी संख्या में अपार्टमेंट का निर्माण हुआ है अब बरसात के दौरान पूरा क्षेत्र जलमग्न रहता है पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं है अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया गया है, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया है कि पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करें सर्व करें और सड़क एवं नाली की व्यवस्था बनाएं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, सहायक अभियंता ललित चौहान, सहायक अभियंता अरविंद पवार, क्षेत्रवासी राजेन्द्र सिंह रावत, हरिकृष्ण शर्मा, राजेश कुमार, एचपी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।