देहरादून : महिला से मोबाइल छीन कर भागने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। क्लेमेंटाउन पुलिस ने महिला से मोबाइल फोन छीन कर भागने वाले चोर को गिरफ्तार करने में सफ़लता प्राप्त की है। जो सुभाष नगर के पास एक महिला से झपटा मारकर मोबाइल छीन कर भाग गया। पीड़िता रजनी विष्ट पत्नी संदीप विष्ट पता सुभाष नगर तिलक मार्केट रोड क्लेमटाउन देहरादून ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि16 मार्च 23 को रात 8:23 पर वह पी.एन.वी बैंक से आटा चक्की की और जा रही थी। एक व्यक्ति जो काले कपडे पहने हुए था और काले रंग की स्पलेण्डर बाईक पर पीछे से आया और झपटा मारकर उसके हाथ से उसका Radmi 11 Pro मोबाईल छीन कर भाग गया।

तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेमन्टाउन पर मु0अ0सं0 35/23 धारा-356/379/IPC बनाम अंज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक अरविंद पवार के सुपुर्द की गई।थानाध्यक्ष ने एक टीम का गठन कर क्षेत्र में तैनात किया गया गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तो व सीसीटीवी फुटेज मे एक मोटरसाइकिल सुपर स्पैल्डर पर सवार सन्दिग्ध मो0सा0/ व्यक्ति की तलाश को थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किये गये मुखबिर ने गठित टीम को सूचना दी कि संदिग्द व्यक्ति/ मो0सा0 जिसने कल मोबईल छीना है वह मो0सा0 पर दयानंद ईण्टर कालेज के पास खडा है. गठित टीम द्वारा मो0सा0 स्पलैण्डर रजि0 नं0-uk-07 FH-9136 मो0सा0 सवार व्यक्ति रजत 22 वर्ष पुत्र स्व0 मागें राम कश्यप को घेर कर पकड लिया, मोबाईल छीनने की घटना के संबंध मे पूछताछ की गई तो सेल फोन छीनने की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि जो मो0 फोन उसने एक महिला से छीना था वह उसने अपने दोस्त करन को दे रखा है पकडे गये व्यक्ति को साथ लेकर करन 32 वर्ष पुत्र अमर सिंह के घर गांधी ग्राम कांवली रोड से अभि0 कर्ण से चोरी का मो0 Radmi 11 Pro बरामद किया गया दोनो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!