उत्तर प्रदेश में एक लाख से अधिक आबादी वाली पंचायतें बनेंगी नगर पालिका

MS Malik
By
2 Min Read

योगी सरकार का ग्राम/नगर पंचायतों को लेकर बड़ा फैसला, एक लाख से आबादी की पंचायत बनेंगी नगर पालिका

शादाब मलिक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार एक लाख से अधिक आबादी वाली ग्राम या नगर पंचायतों को नगर पालिका परिषद बनाकर शहरी दर्जा देने जा रही है। इसके साथ ही 20,000 से अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्ज दिया जायेगा। नगर विकास विभाग को 31 दिसंबर तक इसके लिए मोहलत मिल गई है।

राज्य सरकार बड़े गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं देना चाहती है। इसके लिए इन्हें नगर पंचायत या फिर नगर पालिका परिषद बनाने का काम किया जाना है।

नगर विकास विभाग ने सीमा विस्तार व नई निकायों के गठन का काम शुरू किया था, लेकिन जनगणना की तैयारियों के चलते इसे रोक दिया गया। जनगणना का काम 31 दिसंबर तक नहीं होना है। इसीलिए नगर विकास विभाग चाहता है कि नई नगर पंचायतें व नगर पालिका परिषद बनाने का काम किया जाये।

ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के चुनाव को लेकर इसमें दुविधा हो सकती है, लेकिन नगर विकास विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि चुनाव तक इनके चिह्निकरण का काम कर लिया जायेगा। इस पर आपत्तियां और सुझाव मांगने का काम किया जायेगा।

ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव के बाद इसकी अंतिम अधिसूचना जारी की जायेगी। इस संबंध राज्य निर्वाचन आयोग से जल्द ही राय ली जायेगी, जिससे चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई असुविधा न हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!