उत्तराखंड: दुषकर्म का आरोपी मुकेश बोरा भाग रहा था नेपाल, पहचान होते ही पैदल हुआ फरार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। महिला से दुष्कर्म का फरार आरोपी पूर्व भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा गुरुवार को भीमताल में था। भीमताल से एक परिवहन अधिकारी ने मुकेश बोरा को नेपाल भगाने के लिए एक टैक्सी बुक कराई। चालक ने मुकेश बोरा को टैक्सी में बैठाया और बरेली रोड होते हुए नेपाल के लिए जाने लगा। इस दौरान मुकेश बोरा ने मास्क लगाया हुआ था। कुछ देर बाद टैक्सी चालक को उसके एक दोस्त का फोन आया। फोन पर उसके दोस्त ने बताया कि वह जो शख्स उसकी गाड़ी में बैठा है, वह दुष्कर्म का फरार आरोपी मुकेश बोरा है। इसके बाद चालाक ने गाड़ी रोक दी। उसने मुकेश बोरा से मास्क हटाने को कहा। लेकिन मुकेश बोरा ने मास्क नहीं उतारा। जब चालक ने मास्क खींचना चाहा तो मुकेश बोरा टैक्सी से उतरकर पैदल ही भाग गया। चालक ने पुलभट्टा थाने में पहुंचकर इस बात की सूचना दी। पुलभट्टा पुलिस ने इसकी सूचना नैनीताल पुलिस को दी। इसके बाद नैनीताल पुलिस और एसओजी नेपाल बॉर्डर, भोजीपुरा, बरेली आदि जगहों पर दबिश दे रही है। वहीं मुकेश बोरा को नेपाल भगाने में परिवहन अधिकारी का नाम सामने आने से पुलिस इस मामले को लेकर पूछताछ में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!