विजिलेंस टीम ने घूसखोर सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। हल्द्वानी में विजिलेंस ने ठेकेदार की शिकायत पर जाल बिछाकर एक सहायक अभियंता को दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ठेकेदार द्वारा सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) पर शिकायत अंकित करायी गयी कि, उसके द्वारा विद्युत यांत्रिकी खंड, सार्वजनिक निर्माण विभाग, भीमताल में कोटेशन कार्यादेश के आधार पर 3 लाख रुपए का कार्य माननीय उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में किया गया था। जिसके भुगतान के एवज में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत दस हजार रुपए रिश्वत के मांग रहा है।

विजिलेंस टीम द्वारा जाल बिछाकर दुर्गेश पंत को शुक्रवार आज दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए हल्द्वानी तिकोनिया, स्थित अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग हल्द्वानी, के कार्यालय परिसर से, सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस हल्द्वानी की टीम द्वारा दुर्गेश पंत के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!