उत्तराखंड: हरीश रावत के करीबी कांग्रेस नेता ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर ही मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में हल्द्वानी से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां बरेली रोड स्थित पानी की एक टंकी के ऊपर चढ़कर कांग्रेस नेता ने खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग कांग्रेस नेता को आनन-फानन में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बहुगुणा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से थे और कांग्रेस नेता हरीश रावत के करीबी माने जाते थे। बताया जा रहा है कि एचआर बहुगुणा के खिलाफ उसकी बहू ने बनभूलपुरा पुलिस में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने बहुगुणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद बहू और ससुर के बीच में बुधवार को समझौता भी हुआ। लेकिन समझौते के बाद एचआर बहुगुणा ने बरेली रोड स्थित अपने घर के पास ओवरहेड टैंक पर चढ़कर खुद को गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिवार वाले और स्थानीय लोग बहुगुणा को हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं कांग्रेस नेता द्वारा किन कारणों की वजह से टंकी पर चढ़कर खुद को गोली मारी गई है। इसका पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!